[ad_1]
30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
स्ट्रैचर पर मंडप तक पहुंचा दूल्हा
दूल्हा एम्बुलेंस में पहुंचा स्ट्रेचल पर बैठा हुआ उसे विवाह मंडप तक ले जाया गया। इस अनोखी शादी की खूब चर्चा हो रही है। गढ़वा जिले के कांडी निवासी युवक ने शादी के लिए लंबा इंतजार नहीं किया और एंबुलेंस में सवार होकर ही शादी के लिए पहुंच गया। वह पैदल नहीं चल सकता था तो उसे स्ट्रैचर पर बैठाकर ही विवाह मंडप तक लाया गया।
चंद्रेश ने दिखाई हिम्मत तो साथ आया परिवार
गढ़वा जिले के कांडी गांव निवासी सुदर्शन मिश्रा के पुत्र चंद्रेश मिश्रा का विवाह तय हो गया था। शादी के कार्ड बांट दिए गये। दूल्हा भी शादी की तैयारियों में लगा था। खरीदारी हो रही थी इसी दौरान अचानक सड़क हादसे में पैर टूट हो गया। विवाह से पहले हुए इस दुर्घटना ने दोनों परिवारों को शादी टालने पर मजबूर किया लेकिन दोनों राजी हुए तो दूल्हे ने भी शादी के लिए हां भर दी और इस हालत में भी वह एंबुलेंस पर सवार होकर बारात लेकर पहुंचा। इस अनोखी शादी में जो शामिल हुए सभी इस अनोखी शादी को देखकर हैरान थे। दूल्हा चंद्रेश मिश्रा ने कहा, सबकुछ तय हो चुका था। शादी के कार्ड बंट चुके थे इसलिए हमने मिलकर इसे समय पर ही करने का फैसला लिया।
तय तारीख में हुई शादी
चंद्रेश का विवाह चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पनेरी बांध निवासी मिथिलेश मिश्रा के पुत्री प्रेरणा मिश्रा के साथ हुआ। यह शादी 25 जून को तय हो गयी थी। शादी के कुछ दिन पहले ही चंद्रेश भीषण सड़क हादसे का शिकार हुआ। चंद्रेश ने जोर दिया कि चिंता करने की कोई बात नहीं है,शादी का डेट जिस दिन रखा गया है,शादी उसी दिन होगा। चंद्रेश के बात को मान कर घर वालों ने भी उसी डेट में शादी करने का फैसला लिया। अपने शादी के दिन चंद्रेश एक एंबुलेंस मंगवाया और उसी से शाहपुर कोयल नदी स्थित कोयल रिवर ब्यू होटल में शादी के मंडप में शादी करने पहुंच गया।
कैसे हुई दुर्घटना
चंदेश शादी की तैयारी के लिए शॉपिंग करने गढ़वा जा रहे थे। अचानक गाड़ी गढ़वा के बोकेया में पेड़ से टकरा गयी। दुर्घटना में चंदेश जख्मी हुए तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जांच में पता चला कि पैर का कुल्हा खिसक गया है। नके पैर में रॉड के सहारे कच्चा प्लास्टर कर दिया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। दुर्घटना 22 जून को हुई और एक दिन बाद ही यानि 23 जून तिलक होना था। चंदेश तिलक के लिए राजी हो गया और रिश्तेदार और दोस्तों के सहारे की बदौलत उनका तिलक उत्सव समारोह संपन्न हुआ। इसके बाद शादी भी अच्छी तरह संपन्न हो गयी। अभी उसका इलाज ही चल रहा है।
[ad_2]
Source link