शुक्रवार, सितम्बर 29, 2023
होमझारखण्डसंस्था के तीन सदस्यों ने जरूरतमंदो क़ो किया रक्तदान

संस्था के तीन सदस्यों ने जरूरतमंदो क़ो किया रक्तदान

मध्य रात्रि 1 बजे रेयर ब्लड O -ve (ओ नेगेटिव) जंगीपुर अस्पताल पहुंच सफीकुल ने किया रक्तदान

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। इंसानियत फाउंडेशन के पहल से तीन मरीजों क़ो मिला राहत। पाकुड़ सदर अस्पताल मे इलाजरत शहरकोल की नेहा तुरी (उम्र 7 वर्ष) के रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा निम्नतर पाई गयी। वही कोलाबागान की गर्भवती महिला अनाहार बीबी ( उम्र 27 वर्ष) में रक्त की कमी पाई गयी। रहसपुर की गर्भवती महिला हामिदा बीबी (उम्र 28 वर्ष) जंगीपुर अस्पताल में इलाजरत है, जिनका रक्त समूह, रेयर रक्त समूह O -ve है।

उक्त तीनों मरीज को डॉक्टरों ने रक्त चढ़ाने की सलाह दी है। रक्त की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए मरीज के परिजनों ने संस्था इंसानियत फाउंडेशन से सम्पर्क किया।

संस्था ने इसकी सूचना अपने समूह में दी। सूचना मिलते ही समूह के उप अध्यक्ष नुरुजामन रात्रि 1 बजे इसाकपुर के सफीकुल शेख (उम्र 26 वर्ष) जिनका रक्त समूह O -ve है को लेकर जंगीपुर पहुचें और सफीकुल शेख ने रक्तदान किया।

वही महेशपुर के अली शेख (उम्र 24 वर्ष) तथा इसाकपुर के तोहिदुल (उम्र 23 वर्ष) ने ससमय पाकुड़ रक्त अधिकोष पहुँच कर रक्तदान किया।

परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। रक्तदाताओं ने कहा रक्तदान करकें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। स्वस्थ जीवन मे आगे भी रक्त दान करता रहूँगा।

अहम योगदान मे हाफिजूल, उप अध्यक्ष नुरुजामन, संचालक सद्दाम हुसैन, आसादुल मुल्ला, निक्की, केबलू साहा, तौफीक राज आदि का रहा।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments