बुधवार, अक्टूबर 4, 2023
होमझारखण्डइंसानियत फाउंडेशन के दो सदस्यों ने जरूरतमंदों क़ो रक्तदान कर बचाईं...

इंसानियत फाउंडेशन के दो सदस्यों ने जरूरतमंदों क़ो रक्तदान कर बचाईं जान

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। इंसानियत फाउंडेशन के पहल से दो मरीजों क़ो मिली राहत, सदर अस्पताल सोनाजोड़ी मे इलाजरत दो मरीजों की हालत काफ़ी गंभीर हो गयी थी। डॉक्टरों ने रक्त चढ़ाने की सलाह दी।

सितेशनगर के 26 वर्षीय गर्भवती महिला अनाहार बीबी का हीमोग्लोबिन 5.9 हो गया था। मुर्गाडांगा के डाइलेसिस पेसेंट रंजीत मंडल (69 वर्ष) की अस्वस्थता बढ़ती जा रही थी। परिजनों ने रक्त की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए इंसानियत फाउंडेशन से सम्पर्क किया। संस्था ने इसकी जानकारी अपने समूह में दी।

समूह से पृथ्वीनगर के 23 वर्षीय अरसालिम शेख तथा चांदपुर के 24 वर्षीय आसमाऊल शेख ने ससमय रक्त अधिकोष पहुँच कर रक्तदान किया। उक्त दोनों रक्तदाताओं को मरीज के परिजनों ने आभार व्यक्त किया और उज्वल भविष्य की कमाना की। वही रक्तदाताओं ने संस्था का आभार व्यक्त किया की उन्हें इस नेक कार्य को करने आ अवसर दिया।

समूह संचालक सद्दाम हुसैन ने कहा स्वस्थ जीवन मे रक्तदान करना शरीर के लिए काफ़ी फायदेमंद होता है। बहुत सारी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

मौक़े पर तारिकूल इस्लाम, फरजन शेख, बानिज शेख, कर्मचारी नविन कुमार थे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments