बुधवार, अक्टूबर 4, 2023
होमझारखण्डमानवता की मिसाल थी मदर टेरेसा: जिलाध्यक्ष श्याम यादव

मानवता की मिसाल थी मदर टेरेसा: जिलाध्यक्ष श्याम यादव

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। मानवता की मूर्ति मदर टेरेसा की 113वीं जयंती के अवसर पर झामुमों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में जिले में स्थापित मदर टेरेसा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

सर्वप्रथम झामुमों जिलाध्यक्ष श्याम यादव द्वारा मदर टेरेसा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने अपने संबोधन में बताया कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा एक महान महिला और एक मिशन के रूप में थीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन तिरस्कृत, असहाय तथा कमजोर लोगों की सेवा में बिता दिया। वे एक सच्ची मां एवं महान किंवदंती थी तथा हमारे समय की सहानुभूति और सेवा की प्रतीक के रूप में पहचानी जाती है। उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें 1962 में पद्मश्री एवं 1980 में भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना करने वाली इस देवी को पूरा झामुमों परिवार शत शत नमन करता है।

मौके पर मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार चौबे, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, अनेकुल आलम, जवाहर सिंह, पगान हांसदा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments