
पाकुड़। कांग्रेस झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आदेशानुसार कांग्रेस पार्टी की ओर से शहर के अटल चौक पर संध्या 5 बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के नेतृत्व में भाजपा सह मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर श्रीकुमार सरकार ने कहा की 2017 में, जब चुनावी बांड योजना को वित्त विधेयक के रूप में पेश किया गया था, तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सबसे पहले इसकी अपारदर्शी, अलोकतांत्रिक और हानिकारक प्रकृति की स्पष्ट रूप से निंदा की थी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस कुटिल चाल के खिलाफ संसद के भीतर और बाहर अपनी लड़ाई लगातार लड़ रही थी। कारणवश काला धन रूपांतरण योजना को असंवैधानिक मानते हुए आज के सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है जो जनता के हित में है। अब जनता के सामने बीजेपी को फंडिंग कहाँ से किनके द्वारा प्राप्त होती है इसका पर्दाफाश होगा। कांग्रेस पार्टी इस फैसले का तहे दिल से धन्यवाद स्वागत करती हैं और माननीय सर्वोच्च न्यायालय का आभार व्यक्त करती है।
मोके पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड सह वीस सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक, प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, सोशल मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन, निरंजन मिश्रा, कृष्ण यादव, आसिफ इकबाल, वंश राज गोप, आबूताहिर सेख, रामविलास महतो, मीरजहान विश्वास, अब्दुल बासित, तजमुल शेख, मानान शेख, विक्की भगत, सुमन चौबे, विजेंद्र गोप, मुकलेसुर रहमान, कमरुल शेख, मिथुन मरांडी, मोतिउर रहमान उपस्थित थे।