Sunday, April 20, 2025
Homeट्रक और वैन की टक्कर में नौ लोगों की मौत

ट्रक और वैन की टक्कर में नौ लोगों की मौत

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रक और वैन की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसा रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह करीब पौने पांच बजे हुआ। ये सभी लोग वैन से रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे। ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था। अधिकारी ने कहा, ‘‘ नौ लोगों की हादसे में मौत हो गई।

मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं।’’ उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में घायल हुई चार वर्षीय बच्ची को मानगांव के एक अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।

Source

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments