Wednesday, April 22, 2026
Homeबोकारो की डॉक्टर वर्षा को लंदन में एमआरसीओजी उपाधि से किया गया...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

बोकारो की डॉक्टर वर्षा को लंदन में एमआरसीओजी उपाधि से किया गया सम्मानित 

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

कैलाश कुमार/बोकारो. बोकारो के सेक्टर 4 की रहने वाली डॉक्टर वर्षा प्रियदर्शनी को लंदन में चिकित्सा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया है. यह सम्मान उन्हें लंदन के मेंबर ऑफ रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्स एंड गाइनो की प्रेसिडेंट डॉक्टर रानी द्वारा सम्मानित किया है. वर्षा शुरू से ही बोकारो की मेधावी छात्रा रही है. उन्होंने अपनी पढ़ाई बोकारो के अलावा लंदन में पूरा किया है. फिलहाल वही प्रैक्टिस करती है.

वर्षा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बोकारो के सेक्टर वन संत जेवियर से वर्ष 2008 में पूरी की. वहीं वर्ष 2012 में दिल्ली के एनएएमसी कॉलेज से एमबीबीएस पास किया और उसके बाद 2017 में यूसीएमएस कॉलेज से एमएस की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने लंदन में दाखिला लिया. जहां पढ़ाई पूरी करने के बाद इस वर्ष उन्हें एमआरसीओजी सम्मान से नवाजा गया है.

वर्षा के पिता और माता दोनों ही डॉक्टर है

वर्षा के पिता और माता दोनों ही डॉक्टर है. पिता बीपी गुप्ता बोकारो सदर अस्पताल में अधीक्षक है. वहीं मां आशा बोकारो के जनरल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ है.लोकल 18 झारखंड से खास बातचीत में वर्षा के पिता डॉक्टर बीपी गुप्ता ने बताया कि उन्हें बहुत ही गौरवान्वित महसूस हो रहा है कि उनकी बेटी वर्षा को लंदन में सम्मानित किया गया. उनकी इच्छा है कि वो इसी तरह आगे बढ़े और जीवन के हर पड़ाव में कामयाब हो. उनकी माता डॉक्टर आशा ने बताया कि वर्षा शुरुआत से ही मेहनती थी. पढ़ाई में काफी अधिक ध्यान देती थी. उनका आशीर्वाद है कि वर्षा मेहनत करें और चिकित्सा के क्षेत्र में देश और विदेश में बोकारो का नाम रोशन करे.

Tags: Bokaro news, Jharkhand news, Local18

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments