Monday, February 17, 2025
Homeसिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो गए जेल: विधानसभा घेराव मामले में...

सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो गए जेल: विधानसभा घेराव मामले में सिविल कोर्ट में किया सरेंडर, साल 2022 का है मामला

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

रांचीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो गए जेल

सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो ने आज रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। सरेंडर करने के साथ ही उन्होंने जमानत के लिए याचिका भी दाखिल की है। उन्होंने साल 2022 में विधानसभा घेराव मामले में सरेंडर किया। विधानसभा घेराव के दौरान उन पर मामला दर्ज किया गया था।
एक अन्य मामले में किया सरेंडर
आज उन्होंने विधानसभा घेराव मामले के साथ-साथ एक अन्य मामले में सरेंडर किया है। सिविल कोर्ट की ओर से इस मामले में उन्हें दो साल की सजा सुनाई गयी थी। जिस वजह से उनकी विधानसभा की सदस्यता चली गयी थी। हालांकि बाद में कोर्ट ने दो साल की सजा को घटा कर एक साल कर दिया था।
धुर्वा थाने में दर्ज हुआ था मामला
वर्ष 2022 में अमित महतो ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भाग लिया था। इस मामले को लेकर अमित महतो सहित अन्य के खिलाफ धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अमित महतो ने इस मामले में हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। जिसके बाद मंगलवार को अमित महतो ने सिविल कोर्ट में सरेंडर किया। जेल भेजे के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि खतियान आंदोलन के कारण उन्हें जेल जाना पड़ रहा है और यह उन्हें मंजूर है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments