Saturday, March 22, 2025
HomePakurइंसानियत फाउंडेशन के चार सदस्यों ने असहाय जरूरतमंदो को किया रक्तदान

इंसानियत फाउंडेशन के चार सदस्यों ने असहाय जरूरतमंदो को किया रक्तदान

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। इंसानियत फाउंडेशन के चार रक्तदाताओं ने मानवता का परिचय देते हुए असहाय लोगों को रक्तदान किया। सदर अस्पताल मे इलाजरत थैलेसीमिया पीड़ित सईद शेख को बी पॉजिटिव पाकुड़ के भरत कुमार सिंह ने, कैंसर पीड़ित सादिकुल शेख को ए बी पॉजिटिव, चांचकी के 30 वर्षीय मेहबूब आलम ने ए पॉजिटिव, भवानीपुर के फ़िरदौसी बीबी को ए पॉजिटिव चांचकी के 27 वर्षीय बजले अहमद ने दूसरी दफा ए पॉजिटिव रक्तदान किया।

साथ ही मुराराई में सीजर डिलीवरी ऑपरेशन के लिए मेहरुन निशा को डॉक्टरों ने रक्त चढ़ाने की सलाह दी। मरीज के परिजनों ने संस्था से सम्पर्क किया। संस्था ने इसकी जानकारी अपने समूह में दी, जानकारी मिलते ही रक्त की उपयोगिता को समझते हुए लव भंडारी रामपुरहाट जाकर रक्तदान किया।

मौक़े पर सचिव बानिज शेख, उप सचिव आसादुल मुल्ला, पत्रकार अभिषेक तिवारी, कर्मचारी नवीन और पियूष थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments