Sunday, May 5, 2024
HomePakurरेलवे कर्मचारियों की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

रेलवे कर्मचारियों की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

विगत शुक्रवार 19 अप्रैल को हावड़ा मंडल के आजीम गंज स्टेशन पर कमिटी हॉल में रेलवे कर्मचारियों की एक बैठक हुई। जिसमें पाकुड़, रामपुरहाट एवं कटवा आजीम गंज शाखा में कार्यरत कर्मचारियों ने भाग लिया।

यह बैठक रेलवे मेंस यूनियन कोलकाता के केंद्रीय उपाध्यक्ष कौशिक जोश की अध्यक्षता में हुई और शाखा को सहायक महासचिव कोलकाता द्वारा संबोधित किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अजीम गंज शाखा के अध्यक्ष समीर चौधरी द्वारा शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर एवं यूनियन का झंडू तोलन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए कामरेड सुशांतो बंदोपाध्याय ने कहा कि आने वाले समय में केंद्र सरकार द्वारा नई श्रमिक नीति के माध्यम से रेल श्रमिक के अधिकारों को छीनने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए हम सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा राशि आवंटन कम किए जाने के कारण TA, OT, NDA, NHA, CEA ARREAR काफी दिनों से लंबित पड़ा है। हाल के दिनों में रेलवे प्रशासन द्वारा हावड़ा में स्थित ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल को अन्यत्र स्थापित करने का फैसला लेने के विरोध में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन ने काफी जोरदार विरोध किया। जिसे रेल प्रशासन को अपना फैसला वापस लेना पड़ा फैसला वापस लेना पड़ा। यह इस बात को दर्शाता है कि संगठन के साथ अगर रेल श्रमिक बड़ी संख्या में जुड़कर आंदोलन करता है तो जीत अवश्य मिलती है।

कौशिक जोश में बताया कि NPS विरोध की लड़ाई अभी भी जारी है। चुनाव के बाद फिर से इस लड़ाई को और तेज किया जाएगा। इसके लिए हम आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे।

उन्होंने एकजुट रहने का अपील किया। इस सभा ने पाकुड़ शाखा की ओर से सह सचिव निलेश प्रकाश सहित कुल 10 कर्मचारियों ने भाग लिया।

शाखा सचिव संजय कुमार ओझा ने बताया कि इस सभा का उद्देश्य जमीनी स्तर पर रेल कर्मचारी को आगे की लड़ाई के लिए जागरूक करना है। देश भर में चुनाव समाप्त होने के बाद फिर से आंदोलन अपनी पुरानी पेंशन स्कीम को वापस लेने हेतु किया जाएगा। इस मौके पर कटवा शाखा की ओर से सुवेंदु दत्त रामपुरहाट शाखा की ओर से कामरेड हजरत अली एवं नेता सुमन सेन ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments