Saturday, July 27, 2024
HomePakurझामुमो जिला कमिटी ने डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर...

झामुमो जिला कमिटी ने डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

साथ ही एक दिवसीय धरना के माध्यम से संविधान बचाने का लिया संकल्प

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
  • केंद्र की भाजपा सरकार भारत के संविधान को नही मानती और बाबा साहेब के संविधान को माननेवालों पर षड्यंत्र के तहत कार्रवाई करती है: झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव

पाकुड़। जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में जिले धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय के समीप बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया।

एक दिवसीय धरना कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि आज देश गलत हाथों में है, बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर ने हमेशा से आदिवासी-दलितों-पिछड़ो के साथ साथ सबों की अधिकार की लड़ाई लड़ी और भारत देश के नागरिकों के लिए संविधान का निर्माण किया। पूरा देश 2014 से पहले संविधान के अनुसार चलता था लेकिन जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तबसे देश के संविधान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार संविधान को मानने वालों लोगों के खिलाफ षड्यंत्रपूर्ण तरीके से केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर जेलों में डाल रही है। आज हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को साजिश के तहत जेल में डाला गया है। उनका जुर्म बस इतना था कि वे भारत के संविधान को मानकर राज्य के आदिवासी-मूलवासी के हक अधिकारों की बात करते थे। अन्य राज्यों में भी जहाँ भाजपा की सरकार नही है वहाँ भी इसी तरीके से उनके नीतियों का विरोध करनेवाले नेताओं को साजिशन फंसाकर जेल में डाला जा रहा है। इसलिए अब समय आ गया है कि इस लोकसभा आमचुनाव में भाजपा को राज्य से खदेड़ने का काम रहेंगे ताकि हमारे राज्य की और भारत के संविधान की रक्षा हो सकें।

जिला सचिव सुलेमान बास्की ने अपने संबोधन में कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नही है वहाँ केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से नेताओं को दबाव में देकर पिछले दरवाजें से सरकार बनाने की कोशिश में भाजपा लगी रहती है। इस चुनाव में भाजपा के विरोध में मतदान कर अपने संविधान की रक्षा की संकल्प लेनी है।

कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, बुद्धिजीवी जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम सहित अन्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला संगठन सचिव महमूद आलम, जिला संगठन सचिव कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम, जिला सहसचिव मुसलोद्दीन अंसारी, युवा जिला सचिव उमर फारूक, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मियां, पाकुड़ प्रखंड सचिव राजेश सरकार, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम, पाकुड़िया प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी, केंद्रीय सदस्य मिथिलेष घोष, केंद्रीय सदस्य दीपू मुर्मू, जिला सदस्य मुस्लिम अंसारी, जिला सदस्य जहूर आलम, जिला सदस्य फिरोज अली,जिला सदस्य मुस्लिम अंसारी, जिला सदस्य संजीत भगत, नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, जिला सोशल मीडिया सदस्य आफताब आलम, जिला सोशल मीडिया सदस्य राजू सिंह, अजफारुल शेख, मीना मुर्मू, अन्ना हेम्ब्रम, सुबासिनी मुर्मू, सुशीला हेम्ब्रम, सालोमी सोरेन, मोसर्रफ हुसैन, मुबारक हुसैन, दयानंद भगत सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments