Tuesday, January 14, 2025
Homeझामुमों कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मनाई डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम...

झामुमों कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मनाई डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम की 92वीं जयंती

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। झामुमों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम यादव के आवासीय कार्यालय में भारत रत्न, मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम की 92वीं जयंती मनाई।

जयंती कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि अर्पित की तत्पश्चात बारी बारी से सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम अतुलनीय वैज्ञानिक अति साधारण रहन सहन, विराट व्यक्तित्व के बेहतरीन महामानव थे। उनके सक्षम नेतृत्व और वैज्ञानिक सोच से भारत को गौरव प्राप्त हुआ। डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम की पारिवारिक पृष्ठभूमि अतिसाधारण वर्ग का था। उनके संघर्ष से युवाओं व छात्रों को सीख लेने की आवश्यकता है।

मौके पर जिला संगठन सचिव महमूद आलम, पाकुड़ प्रखंड सचिव राजेश सरकार, जिला कार्यालय सचिव हासिम खान, जिला सदस्य मुसर्रफ हुसैन, दौलत शेख, दयानंद भगत (बाबू), नाफिस शेख, मोहसिन शेख, हसन शेख, विजय सोरेन, रामजी हांसदा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

sai
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments