Saturday, July 27, 2024
HomePakurनरोत्तमपुर पंचायत में झामुमो कार्यकर्ताओं ने 20वे दिन हेमंत सोरेन के समर्थन...

नरोत्तमपुर पंचायत में झामुमो कार्यकर्ताओं ने 20वे दिन हेमंत सोरेन के समर्थन में निकाली पदयात्रा

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। नरोत्तमपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में आज 20वे दिन प्रखंड अध्यक्ष मुसलेउद्दीन शेख़ के नेतृत्व में न्याय मार्च निकाला गया। झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के तानशाही व मनमानी रवैये के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्याय देने की मांग करते हुए पदयात्रा सह न्याययात्रा निकली।

पदयात्रा जिला संगठन सचिव महमूद आलम के देखरेख में निकाली गई। झामुमो कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा सह न्याययात्रा के माध्यम से ग्रामीणों के बीच राज्य की सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को बताकर केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर एक आदिवासी पूर्व मुख्यमंत्री जो चौमुखी विकास का कार्य कर रहे थे उनके कार्य शैली से लोगों का झुकाव हेमंत सोरेन के प्रति बढ़ रहे थे जिसमें विरोधियों का लगातार जन समर्थन खो रहे थे को देखते हुए भाजपा की साजिश के तहत ईडी ने गिरफ्तार किया है।

झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा के लोग एक आदिवासी मुख्यमंत्री द्वारा किये गए विकास कार्यों से डर गए थे और आनेवाले चुनाव में झारखंड की जनता इस अपमान का बदला जरूर लेगी। इस न्याय यात्रा में ग्रामीण जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। लोगों की जन समर्थन से पूर्ण आशा है कि इस बार केन्द्र में बैठे भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के मन बना चुकी है।

उक्त न्याय यात्रा में मुख्य रूप से उपस्थित, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, प्रखंड सचिव राजेश सरकार, प्रखंड कोषाध्यक्ष नजरुल हुसैन, फरिजुद्दीन शेख़, रफिजुद्दीन शेख़, हसन शेख़, क़ियामत शेख़, मोजबूर शेख़, अताउर रहमान, जियाउल हक, हसीबुल शेख़, अंजरुल शेख़, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments