मंगलवार, अक्टूबर 3, 2023
होमझारखण्डभाजपा नगर द्वारा 'मेरी माटी, मेरा देश' कार्यक्रम के दूसरे चरण में...

भाजपा नगर द्वारा ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए

देश के वीरों को समर्पित 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम पाकुड़ नगर के राजापाड़ा शक्ति केंद्र एवं बल्लभपुर शक्ति केंद्र के बूथों पर आयोजित हुई

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आह्वान पर ‘मेरी माटी मेरा देश‘ कार्यक्रम, पाकुड़ नगर के विभिन्न शक्ति केंद्र पर भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार शाह के नेतृत्व में एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, भूतपूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा, किसान मोर्चा नेत्री सबरी पाल, जिला मंत्री पार्वती पासवान के उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुए।

आज का कार्यक्रम बल्लभपुर शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 433 ,434 पर स्थानीय ग्राम रक्षा कली मंदिर के प्रांगण से पवित्र मिट्टी का उठाव कर विधिवत दूसरे चरण का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं बल्लभपुर के सभी घरों से थोड़ा-थोड़ा पवित्र माटी पवित्र कलश पर लेने का काम किया गया।

वही शक्ति केंद्र राजापाड़ा बूथ क्रमांक 407, 408 पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम पाकुड़ नगर के प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर के प्रांगण से एवं भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह के आवास के पवित्र माटी को पवित्र कलश में समर्पित कर शुभारंभ करते हुए कई घरों पर जाकर घर के बुजुर्गों से अपने आंगन के पवित्र माटी को पवित्र कलश में लेने का काम किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश का कार्यक्रम से हमें देश की आजादी के लिए किए गए बलिदानों का एहसास होगा। इसके लिए हर देशवासी को इस अभियान में शामिल होना चाहिए। पूरे देश भर में अमृत कलश यात्रा निकाली जा रही है। आज इसी के तहत हम सभी पाकुड़ नगर के कई शक्ति केंद्र में मेरे माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पवित्र माटी को अपने हाथों में रखकर शपथ लेते हुए कई कार्यक्रम आयोजित किए।

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत 19 शक्ति केंद्रों से प्रभारी नियुक्त किया गया। जिसमें हर घर से 2 चुटकी मिट्टी अमृत कलश में संग्रह किया जाएगा। जिसका उद्देश उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानी और वीरों का सम्मान करना है। जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। 

आज की बैठक एवं कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के नगर मंत्री शक्ति केंद्र के अध्यक्ष मोहन सरकार, एससी मोर्चा के नगर अध्यक्ष गणेश रजक, बूथ अध्यक्ष कृष्णा सरकार, अरुण सरकार, मधु सरकार, समर सरकार आलोक देवी, दुर्गा देवी, ब्यूटी देवी, सुजीत सरकार वह कई बूथ के अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments