शुक्रवार, सितम्बर 29, 2023
होमझारखण्डभाजपा नगर द्वारा 'मेरी माटी, मेरे देश' कार्यक्रम का आज विधिवत शुभआरंभ...

भाजपा नगर द्वारा ‘मेरी माटी, मेरे देश’ कार्यक्रम का आज विधिवत शुभआरंभ हुआ

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा सफल रूप से मनाने हेतु भाजपा नगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, विधानसभा संजोयक मीरा प्रवीण सिंह, निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा की उपस्थिति में भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक के उपरांत सेठ हृदूमल मध्य विद्यालय शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 425, 426, 427 पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का गुरूवार को विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ।

भूतपूर्व सैनिक स्वर्गीय शिव शंकर मुखर्जी के आवास पर उनकी धर्मपत्नी ने अपने आंगन की माटी अमृत कलश में समर्पित किया। निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा के द्वारा भी अपने आंगन की माटी को अमृत कलश में समर्पित किया गया। पाकुड़ नगर के 19 शक्ति केंद्रों पर यह कार्यक्रम आयोजित होना है। जिसका विधिवत शुभारंभ आज हो चुका है।

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत 19 शक्ति केंद्रों से यथासंभव हर घर से 2 चुटकी मिट्टी अमृत कलश में संग्रह किया जाएगा। जिसका उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है। जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।

बैठक एवं कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सपन कुमार दुबे, सुशील साह, नगर महामंत्री सोहन मंडल, नगर महामंत्री पार्थ रक्षित, जीतू सिंह, नगर मंत्री प्राची चौधरी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष गणेश रजक, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष अभिक दास, मुरारी मंडल एवं कई बूथ के अध्यक्ष कार्यक्रम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments