Tuesday, May 7, 2024
HomePakurविश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रकृति संरक्षण सह विधिक जागरूकता शिविर...

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रकृति संरक्षण सह विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिदातो बालिका उच्च विद्यालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में पृथ्वी दिवस पर प्रकृति संरक्षण पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में पीएलवी कमला राय गांगुली ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है इससे मानने का उद्देश्य का ज़िक्र करते हुए कहा कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने की आवश्यकता हम सबों की है प्रदूषण और वनों की कटाई जैसी चीज़ों से बचाने के लिए हर साल 22 अप्रैल को जागरुकता के माध्यम से लोग पृथ्वी दिवस मनाते हुए कूड़े को उठाने और पेड़ लगाने जैसी गतिविधियों में भाग लेकर, हम अपनी दुनिया को रहने के लिए एक खुशहाल, स्वस्थ जगह बनाने में अपना सहयोग देने समेत संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।

वही पीएलवी मोकमाउल शेख ने इसका उद्देश्य पर्यावरण का महत्व और उसके प्रति लोगों को जागरूक करना है। आज वैश्विक तापमान में वृद्धि, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण जैसी कई बड़ी समस्याएं हमारे सामने खड़ी हैं और इस पर ध्यान दिलाने के लिए ही 22 अप्रैल के दिन विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। हम सब मिलकर पृथ्वी को होने वाली नुकसान से रक्षा करे और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने समेत कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।

इस कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

मौके पर विद्यालय के शिक्षिकाए एवं छात्राये उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments