Saturday, July 27, 2024
HomePakurडी ए वी विद्यालय में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की...

डी ए वी विद्यालय में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 128वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय के प्रार्थना सभा में प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती एवं शिक्षकों द्वारा नेताजी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ चक्रवर्ती के आह्वान पर बच्चों द्वारा नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन जन के प्यारे थे। नेताजी के कारण ही जय हिंद घोष जग में गूंजा।

उन्होंने आगे बताया कि नेताजी ऐसे व्यक्तित्व रहे जिनकी विश्व में कोई उपमा नही है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया। इस शुभ मौके पर विद्यालय के बच्चों के बीच भाषण, क्विज, निबंध प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। छात्रों को स्वतंत्रता आंदोलन की नैतिकता और मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। नेताजी अमर रहे एवं तुम मुझे खून दो और मैं तुम्हें आजादी दूंगा से पूरा विद्यालय गूंज उठा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments