Monday, May 6, 2024
HomePakur21 अप्रैल को रांची में होने वाले उल्गुलन न्याय महा रैली को...

21 अप्रैल को रांची में होने वाले उल्गुलन न्याय महा रैली को लेकर बैठक का आयोजन

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान की अध्यक्षता में सूबे के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम के आवास पर उल्गुलन न्याय महा रैली को लेकर इंडिया गठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहुत की गई। इस बैठक में इंडिया गठबंधन के जिला स्तरीय प्रखंड स्तरीय प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं मौजुद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य 21 अप्रैल को रांची में होने वाले उल्गुलन न्याय महा रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता को सुनिश्चित करना था। 

गठबंधन के इस बैठक में वर्तमान सांसद और राजमहल लोकसभा के वर्तमान प्रत्याशी विजय हांसदा, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम, नजरुल साहब मंच पर उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य इंडिया गठबंधन के द्वारा आगामी 21 अप्रैल को अपराह्न 1:00 बजे प्रवाहक तारा मैदान धुर्वा रांची में उलगुलान न्याय महा रैली का आयोजन किया गया है और इस रैली में हमारे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नजन और राज्य स्तरीय नेता का इसमें उपस्थित रहेंगे।

बैठक में पाकुड़ जिला अध्यक्ष बलाई सरकार, साहिबगंज जिला अध्यक्ष कांग्रेस के बरकत खान, झामुमो के जिला अध्यक्ष पाकुड़ श्याम यादव, साहिबगंज जिला अध्यक्ष झामुमो शाहजहां अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष मानसरुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम एवं अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments