Monday, February 17, 2025
Homeतबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामला: 10 आरोपियों को कोर्ट ने दिया दोषी...

तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामला: 10 आरोपियों को कोर्ट ने दिया दोषी करार, सजा के मामले में पांच जुलाई को होगी सुनवाई

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

सरायकेला-खरसावां के धातकीडीह में हुए तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में आज कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। सरायकेला सिविल कोर्ट की ओर से यह फैसला आया है। कोर्ट ने तबरेज अंसारी मॉब लिंचिग मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद हत्या में संलिप्त पाते हुए 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। जिन लोगों को दोषी करार दिया गया है उनकी सजा के बिंदु पर 5 जुलाई को सुनवाई होगी।

कोर्ट ने इन्हें पाया दोषी

सरायकेला सिविल कोर्ट के लोक अभियोजक अशोक कुमार राय ने इस मामले में 36 गवाहों की गवाही कराई। सुनवाई के बाद प्रकाश मंडल, कमल महतो, सुरनामू प्रभात, प्रेमचंद्र महली, मदन नायक, चामू नायक, महेश महली,विक्रांत मंडल, भीम सिंह मंडल और अतुल महली को दोषी पाया है।

क्या है मामला

17 जून 2019 की रात ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में तबरेज की पिटाई कर दी थी। 18 जून को सरायकेला पुलिस ने उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इलाज के दौरान 22 जून को उसकी मौत हो गयी थी। इस मामले में 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। जिसके बाद से लगातार सुनवाई चल रही थी। आज छह साल बाद कोर्ट ने इस मॉब लिंचिंग मामले में अपना फैसला सुना दिया है। अब सजा देना बाकि है।

पुलिस ने 11 लोगों को किया था गिरफ्तार

सरायकेला पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 22 जून को ही नामजद अभियुक्त पप्पू मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि बाद में 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई। उधर खरसावां थाना प्रभारी और सिनी ओपी प्रभारी को ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया था। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट की मांग की थी।

हत्या के दो महीने पहले हुई थी शादी

तबरेज अंसारी की शादी हत्या के दो महीने पहले ही हुई थी। 27 अप्रैल को उसका निकाह हुआ था और फिर 17 जून को उसपर हमला हुआ। तबरेज के सिर से माता-पिता का साया बचपन में ही उठ गया था। आठ साल की उम्र में मां दुनिया छोड़कर चली गई। बारह साल होते-होते पिता चल बसे। तबरेज और उसकी इकलौती बहन का पालन-पोषण चाचा के घर हुआ। 2017 में उसकी बहन की शादी हुई थी। बहन की शादी के बाद तबरेज पुणे काम करने चला गया था। वहां वह वेल्डिंग का काम करता था।

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments