रांची । झारखंड में मानसून का खासा असर है। कल से राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। झारखंड में मानसून सक्रिय है। राजधानी रांची में 14 मिमी बारिश हुई है। अगले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में पिछले 24 घंटे में अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। सिमडेगा में सबसे अधिक 122.6 मिमी हुई। निम्न दवाब का क्षेत्र ओडिशा की ओर चला गया है।
आज राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना
27 जून यानी आज करीब-करीब सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जाहिर की गयी है। 28 से बारिश कम होगी. आज संताल परगना के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। पिछले 24 घंटे में बानो में 83, कोलेबिरा में 80, बहरागोड़ा 53, पुटकी में 41, जगन्नाथपुर में 28 मिमी के आसपास बारिश हुई. सोमवार को राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में मानसून सक्रिय रहा। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का असर झारखंड में साफ नजर आ रहा है। 24 घंटे से पूरे राज्य में बारिश हो रही है। रांची समेत आसपास जिले में सोमवार को बारिश और हवा के कारण तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। रांची का अधिकतम पारा 28.2 डिग्री रिकॉ किया गया। रविवार को पारा 29.4 डिग्री था।
वज्रपात को लेकर जारी किया गया अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि 27 और 28 जून को पूरे राज्य में बारिश होगी। तेज हवा भी चल सकती है मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल 25 जून तक राज्य में 84.2 मिमी बारिश हुई। इस बार सिर्फ 41.3 मिमी ही हुई है। अगर मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा और बारिश होती रही तो राज्य में जून में हुई बारिश की भरपाई एक दो दिनों में हो जाएगी। माैसम विभाग ने राज्य में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है। इस दौरान वज्रपात से लोगों को सावधान रहने की अपील की गयी है।