शुक्रवार, सितम्बर 29, 2023
होमझारखण्डझामुमों जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाई वीर अब्दुल हमीद की...

झामुमों जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाई वीर अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। जिले के झामुमों कार्यकर्ताओं द्वारा आज परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि झामुमों जिलाध्यक्ष श्याम यादव के आवासीय कार्यालय में मनाई गई।

सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। ततपश्चात बारी बारी से उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी गई।

जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि भारत को 1947-49 के दौरान पाकिस्तान के साथ हुए कश्मीर वॉर में अपने कई सैनिकों से हाथ धोना पड़ा था। तब पाकिस्तान को लगा कि भारत उसकी सैन्य क्षमता के आगे काफी कमजोर है। पाकिस्तान ने इसी गलतफहमी में 1965 में एक बार फिर से युद्ध छेड़ दिया। जिसका भारत से मुंहतोड़ जवाब मिला। इस युद्ध में वीर अब्दुल हमीद हीरो के रूप में उभरे। भारतमाता के इस लाल ने जीप से पाकिस्तान के वो आठ टैंक ध्वस्त कर दिए, जिन्हें उस वक्त अपराजेय माना जाता था। वीर अब्दुल हमीद ने जंग के मैदान में ही 10 सितंबर, 1965 को वीरगति प्राप्त की थी। आज उनका शहादत दिवस है। इस अवसर पर पूरा झामुमों परिवार उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन करता है।

मौके पर जिला संगठन सचिव महमूद आलम, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, उपाध्यक्ष राजीव कुमार झा, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, प्रखंड संयुक्त सचिव कमरूद्दीन शेख, सलीम सेख, अबूताहिर सेख, रियाकुल सेख, कादीर सेख, पंचानंद रजबार, राजीन रजबार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments