Thursday, February 13, 2025
Home'हम अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे', BJP-Congress पर निशाना साधते हुए Owaisi बोले-...

‘हम अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे’, BJP-Congress पर निशाना साधते हुए Owaisi बोले- वो बड़े चौधरियों का क्लब है

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

ANI

ओवैसी ने साफ तौर पर कहा कि हम अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे। भाजपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वो बड़े चौधरियों का क्लब है, उसमें एक संभ्रांत किस्मत के चौधरी बैठे हैं। वे हमें गाली देते हैं। इससे साथ ही चीन को लेकर भी सांसद असदुद्दीन औवेसी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।

2024 का चुनाव नजदीक है। मुख्य मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए और 26 सालों के गठबंधन इंडिया के बीच है। इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस कर रही है। सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इन सब के पीछे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से भी आगामी चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया। इसके साथ ही उनसे पूछा गया कि क्या वे इंडिया गठबंधन में शामिल होंगे? इसके जवाब में ओवैसी ने कहा कि वह कोई विकल्प नहीं है। कांग्रेस ने लगभग 50 वर्षों तक देश पर शासन किया और भाजपा ने लगभग 18 वर्षों तक शासन किया। देश को तीसरी सरकार चाहिए, बीजेपी और कांग्रेस के अलावा। 

अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे

ओवैसी ने साफ तौर पर कहा कि हम अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे। भाजपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वो बड़े चौधरियों का क्लब है, उसमें एक संभ्रांत किस्मत के चौधरी बैठे हैं। वे हमें गाली देते हैं। इससे साथ ही चीन को लेकर भी सांसद असदुद्दीन औवेसी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। औवेसी ने कहा कि चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि PM मोदी बात करना चाहते हैं। लेकिन तब हमारे विदेश सचिव ने कुछ और कहा। मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि PM बात करने के लिए चीनी राष्ट्रपति के पीछे क्यों भाग रहे हैं? लद्दाख सीमा पर जो हो रहा है, उसके बारे में प्रधानमंत्री देश के नागरिकों को अंधेरे में क्यों रख रहे हैं? 

भाजपा सरकार चुप क्यों 

अपना सवाल जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि क्या कारण है कि PM मोदी की सरकार सेना पर अपना समाधान मानने का दबाव बना रही है? वह चीनी सैनिकों को इनाम क्यों देना चाहते हैं?…भाजपा सरकार इस पर चुप क्यों है? हम 2000 किमी वर्ग क्षेत्र के नुकसान पर चर्चा के लिए संसद के विशेष सत्र की मांग करते हैं। यह उनकी निजी संपत्ति नहीं है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर संक्षिप्त बातचीत करते देखा गया। हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि बैठक का अनुरोध चीन से आया था, चीनी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय अधिकारियों के अनुरोध पर “राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से बात की”।

अन्य न्यूज़



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments