Thursday, February 13, 2025
Homeशुक्रवार से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: पलामू में अभी भी कम...

शुक्रवार से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: पलामू में अभी भी कम बारिश लेकिन किसानों को राहत, कमजोर हो रहा है मानसून

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

रांचीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

झारखंड के कई शहरों में लगातार बारिश हो रही है। पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए हैं और हल्की – हल्की बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है। पूरे राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य है। सबसे अच्छी बारिश संताल में हो रही है। संताल के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गयी है।
झारखंड में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश
बारिश ने गर्मी से तो राहत दी है साथ ही मौसम में हल्की नमी और ठंड है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान मानसून सक्रिय रहेगा। शुक्रवार से इसकी सक्रियता में थोड़ी कमी आ सकती है।दुमका के मसानजोर में सबसे अधिक 79.0 मिमी बारिश दर्ज की गयी है।
अब भी कई इलाकों में बारिश कम
राज्य में लगातार हो रही बारिश से मौमस तो अच्छा हुआ है लेकिन पलामू और इसके आसपास के कई इलाकों में कम बारिश हुई है। 24 घंटे आसमान में बादल है हल्की- हल्की बारिश हो रही है इसके बावजूद भी इन इलाकों में अभी 51 फीसद कम बारिश हुई है। राज्य में बुधवार को रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। यहां अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गोड्डा का 33.2 डिग्री रहा।
अगले 24 घंटे में कैसा होगा मौसम
विभाग के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम अपना मिजाज फिर बदल सकता है शुक्रवार के बाद मौसम साफ होने की संभावना है। अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बार झारखंड में प्रवेश करते ही मानसून कमजोर हो गया था। इसकी वजह से सामान्य से कम बारिश हुई।

किसानों को राहत
किसानों के लिए राहत की बात यह है कि खेतों में रोपाई की जितनी बारिश हुई है, पलामू के कई इलाकों में कम बारिश हुई है लेकिन किसान रोपाई कर सकते हैं। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बारिश होगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments