Wednesday, April 22, 2026
HomeAIADMK नेता कामराज के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोप...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

AIADMK नेता कामराज के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोप पत्र दायर

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

प्रतिरूप फोटो

ANI

सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने कामराज, उनके बेटों डॉ. एम.के. एनियान और के. इनबान, उनके करीबी सहयोगियों आर. चंद्रकासन, बी. कृष्णमूर्ति और एस. उदयकुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत विशेष न्यायाधीश/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तिरुवरुर की अदालत में आरोप पत्र दायर किया।

चेन्नई। अन्नाद्रमुक सरकार में मंत्री रहे आर. कामराज और पांच अन्य के खिलाफ 127.49 करोड़ रुपये के आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को तिरुवरुर जिले की एक अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने कामराज, उनके बेटों डॉ. एम.के. एनियान और के. इनबान, उनके करीबी सहयोगियों आर. चंद्रकासन, बी. कृष्णमूर्ति और एस. उदयकुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत विशेष न्यायाधीश/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तिरुवरुर की अदालत में आरोप पत्र दायर किया।

डीवीएसी ने सात जुलाई, 2022 को अन्नाद्रमुक के विधायक तथा पूर्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कामराज और पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। यह मामला आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक 58.44 करोड़ रुपये की संपत्ति और आर्थिक संसाधनों के अधिग्रहण से संबंधित है।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments