झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कल्याण गुरुकुल, नर्सिंग और कौशल कॉलेज का दौरा किया। यहां उन्होंने 504 छात्रों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कौशल कॉलेज में एक नवनिर्मित कैफे का उद्घाटन किया।
छात्रों को अपने संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली आबादी के लिए सरकार उनकी आजीविका सुरक्षित करने में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कमजोर वर्गों के छात्रों को आगे लाने का प्रयास कर रही है।
कॉलेज के दौरे के दौरान, झारखंड के मुख्ममंत्री ने समान नागरिक संहिता पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री को रोजगार देने और महंगाई पर लगाम कसनी चाहिए।