[ad_1]
6 लोग आज भरेंगे उड़ान
गैलेक्टिक 01 मिशन में 6 लोग शामिल होंगे। इनमें 4 क्रू मेंबर और 2 पायलट हैं। क्रू मेंबरों में इटली की एयरफोर्स के 2 ऑफिसर, नेशनल रिसर्च काउंसिल ऑफ इटली के एक एयरोस्पेस इंजीनियर और वर्जिन गैलेक्टिक के एक इंस्ट्रक्टर शामिल हैं। ये चारों 2 पायलटों के साथ न्यू मैक्सिको के रेगिस्तान से पृथ्वी से 80 किलोमीटर ऊपर जाएंगे।
रॉकेट नहीं एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल
आमतौर पर अंतरिक्ष की उड़ान के लिए भारी भरकम रॉकेट इस्तेमाल होते हैं, लेकिन वर्जिन गैलेक्टिक लोगों को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करेगी। इसे ‘मदरशिप’ कहा जाता है। इस विशालकाय स्पेसक्राफ्ट में एक स्पेसशिप अटैच्ड होगा। रनवे से उड़ान भरने के बाद ‘मदरशिप’ 15 हजार फीट की ऊंचाई तक जाएगा और स्पेसशिप उससे अलग हो जाएगा।
कितनी देर का होगा सफर
‘मदरशिप’ से अलग होने के बाद स्पेसशिप ध्वनि की गति से तीन गुना रफ्तार से आगे बढ़ते हुए अंतरिक्ष में पहुंच जाएगा। वर्जिन गैलेक्टिक का कहना है कि अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद यात्रियों को कुछ देर तक भारहीनता (weightlessness) का अनुभव होगा। फ्लाइट का कुल सफर 90 मिनट का बताया जाता है। आखिर में स्पेसशिप धरती पर लौटेगा और रनवे या पानी में लैंड कर सकता है।
2005 से टिकट बेच रही कंपनी
बताया जाता है कि वर्जिन गैलेक्टिक ने अपनी कमर्शल स्पेस फ्लाइट्स के लिए अबतक 800 टिकट बेचे हैं। अलजजीरा के अनुसार, उसने साल 2005 से 2014 के बीच 600 टिकट बेचे। इनकी कीमत 2 से ढाई लाख डॉलर के बीच थी। उसके बाद से 200 टिकट और बेचे गए हैं, जिनकी कीमत प्रति टिकट साढ़े 4 लाख डॉलर (3.70 करोड़ रुपये) थी।
दूसरी फ्लाइट अगस्त में!
बताया जाता है कि वर्जिन गैलेक्टिक की दूसरी स्पेस फ्लाइट को अगस्त में लॉन्च किया जाएगा। तब उन लोगों का स्पेस सफर शुरू होगा, जिन्होंने टिकट खरीदे हैं।
[ad_2]
Source link