Thursday, April 23, 2026
Homeगुमला में पहली बार होगा स्टेट खो-खो डे-नाइन टूर्नामेंट, जानें शेड्यूल
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

गुमला में पहली बार होगा स्टेट खो-खो डे-नाइन टूर्नामेंट, जानें शेड्यूल

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

गुमला. गुमला के सिसई प्रखंड के माघी बालिका उच्च विद्यालय खेल मैदान में पहली बार झारखंड राज्य खो-खो संघ व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में डे नाइट 17वीं राज्य स्तरीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है. जो 14 जुलाई से शुरू होकर 16 जुलाई तक चलेगा. सभी मुकाबले डे नाइट खेले जाएंगे. यह पहला अवसर है कि गुमला में राज्य स्तरीय डे नाइट खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है.उम्मीद है की गुमला में खो-खो के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा.

झारखंड स्टेट खो-खो संघ के महासचिव संतोष प्रसाद ने बताया कि 14 से 16 जुलाई तक गुमला में राज्य स्तरीय 17 वीं सीनियर बालक व बालिका वर्ग का तीन दिवसीय डे नाइट खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है. जिसमें झारखंड के 24 जिलों सहित टाटा स्टील, बीएसएल बोकारो डे बोर्डिंग पे एंड प्ले के 27 बालक व 27 बालिका वर्ग की टीम भाग लेंगे. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईपीएल की तर्ज पर नवंबर में आयोजित होने वाले झारखंड खो-खो लीग के लिए ऑक्शन किया जाएगा.

यह प्रतियोगता 14 जुलाई से शुरू होकर 16 जुलाई तक चलेगा

इस प्रतियोगिता के माध्यम से 15 बालक व बालिकाओं का भी चयन किया जाना है. जो 57वीं राष्ट्रीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दोनों वर्ग के खिलाड़ियों को झारखंड सरकार की खेल नीति के तहत क्रमश 1.5 लाख, 1 लाख व 75 हजार रुपए की पुरस्कार के लिए नामित होंगे. वही खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में भी प्राथमिकता का प्रावधान है.

27 बालक व 27 बालिका वर्ग की टीम भाग लेंगे

आयोजन समिति सचिव मोनू शुक्ला ने बताया कि खेल नगरी गुमला में आगामी 14 जुलाई से 16 जुलाई तक पहली बार राज्य स्तरीय डे नाइट खो – खो टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है.इसमें झारखंड की सभी जिलों सहित टाटा स्टील,बोकारो स्टील व डे बोर्डिंग की टीम भाग लेंगी. यानि की 27 बालक व 27 बालिका की टीम भाग लेंगी. इसे लेकर गुमला के खिलाड़ियों के लिए 6 जुलाई से 13 जुलाई तक ट्रेनिंग कैंप चल रहा है. जिसे लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह है. वहीं आगे बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को आगे बढ़ाने के उद्देश्य खो-खो एसोसिएशन गुमला व क्रीड़ा भारती गुमला के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय खोखा टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है.

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments